Coronavirus Cases Update Worldwide: दुनियाभर में कोरोना के मामले 6.8 करोड़ के पार, 15.5 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत
दुनिया में कोरोना वायरस मामलों की संख्या 6.8 करोड़ और मरने वालों की संख्या 15.5 लाख से अधिक हो गई है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग ने ये नए आंकड़े साझा किए हैं. इन आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में 6,81,77,887 मामले और 15,56,062 मौतें दर्ज हो चुकी थीं.