Pornhub ने कंटेंट की नीतियों पर विवाद के बाद बंद किया डाउनलोड का ऑप्शन
वयस्कों के मनोरंजन वाली वेबसाइट पोर्नहब ने अपलोड और डाउनलोड को लेकर अपने कंटेन्ट की नीतियों में सुधार करने की घोषणा की है. उसने ये कदम न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में इस प्लेटफॉर्म पर अक्सर कम उम्र की लड़कियों को शामिल करने वाले कंटेन्ट को डाले जाने का खुलासा करने के बाद उठाया है.
सैन फ्रांसिस्को, 9 दिसंबर: वयस्कों के मनोरंजन वाली वेबसाइट पोर्नहब ने अपलोड और डाउनलोड को लेकर अपने कंटेन्ट की नीतियों में सुधार करने की घोषणा की है. उसने ये कदम न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में इस प्लेटफॉर्म पर अक्सर कम उम्र की लड़कियों को शामिल करने वाले कंटेन्ट को डाले जाने का खुलासा करने के बाद उठाया है. पोर्नहब ने एक बयान में कहा, यह अब अज्ञात उपयोगकर्ताओं से अपलोड स्वीकार नहीं करेगा. कंपनी ने कहा कि वह प्लेटफॉर्म के पार्टनर्स और सदस्यों को कंटेन्ट अपलोड करने से प्रतिबंधित करेगा.
एक बार सामग्री अपलोड हो जाने के बाद पोर्नहब कंटेन्ट की डाउनलोडिंग को पूरी तरह से रोक देगा. वह अब यूजर्स को साइट से भुगतान किए गए डाउनलोड के बाहर अन्य सामग्री को लेने की अनुमति नहीं देगा. निकोलस क्रिस्टोफ की एक न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है. इसके बाद कंपनी और इसके कंटेन्ट को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं थीं.
क्रिस्टोफ ने बुधवार को ट्वीट किया, "पोर्नहब ने बड़े बदलावों की घोषणा की है, अब केवल सत्यापित उपयोगकर्ताओं को अपलोड की अनुमति होगी और अब डाउनलोड नहीं होंगे." कंपनी ने 2021 में अपनी पहली पारदर्शिता रिपोर्ट प्रकाशित करने की भी घोषणा की है. क्रिस्टोफ ने अपने ट्वीट में कहा, "एक बड़ी डील इस बात पर निर्भर करती है कि पोर्नहब कितनी जिम्मेदारी से इस पर अमल करता है. हालांकि मुझे इस पर बिल्कुल भरोसा नहीं है लेकिन ये अहम लगते हैं. साथ ही यह डील इस बात पर भी निर्भर करेगी कि पहले का कंटेन्ट साइट पर है या उसे हटा दिया गया है."
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2020 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

