IANS C-Voter’s Nation 2021 Survey: पीएम नरेंद्र मोदी का करिश्मा अधिकांश राज्यों में बरकरार, 44.55 प्रतिशत समर्थन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करिश्मा पूरे देश के अधिकांश राज्यों में बरकरार है, जिसमें 44.55 प्रतिशत लोग उनका समर्थन कर रहे हैं. ओडिशा, गोवा और तेलंगाना इस चार्ट में शीर्ष पर हैं. आईएएनएस सी-वोटर स्टेट ऑफ द नेशन 2021 सर्वे में यह खुलासा हुआ है. केरल में, मोदी को विशुद्ध रूप से 21.84 प्रतिशत लोगों का समर्थन हासिल है.