Akshay Kumar ने Army Day 2021 पर सेना के जवानों के साथ खेला वॉलीबॉल, देखें Video
बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने शुक्रवार को जवानों के साथ वॉलीबॉल का खेल खेलकर सेना दिवस मनाया. अक्षय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह शुक्रवार सुबह जवानों के साथ वॉलीबॉल मैच खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं.
बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने शुक्रवार को जवानों के साथ वॉलीबॉल का खेल खेलकर सेना दिवस मनाया. अक्षय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह शुक्रवार सुबह जवानों के साथ वॉलीबॉल मैच खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं. आर्मी मैन की तरह, अक्षय ने मैच के लिए काले रंग की एथलीट पहन रखी थी.
वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "आज सेना दिवस के मौके पर अपने बहादुर जवानों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. सेना दिवस के मौके पर मैराथन को हरी झंडी दिखाया. इस मौके पर वार्म अप के लिए वॉलीबॉल मैच से बढ़िया कुछ नहीं हो सकता."
View this post on Instagram
अभिनेत्री कृति सनोन और जैकलीन फर्नांडीज के साथ अक्षय फिलहाल जैसलमेर में अपनी आगामी फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग कर रहे हैं.'
फरहाद सामजी के निर्देशन में अक्षय ने एक गैंगस्टर की भूमिका निभाई, जो एक अभिनेता बनने की इच्छा रखता है, जबकि कृति एक पत्रकार की भूमिका निभाती है, जो निर्देशक बनने की इच्छा रखती हैं. फिल्म में अरशद वारसी भी हैं, जो अक्षय के दोस्त की भूमिका निभा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2021 11:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

