Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya ने स्पेशल अंदाज में मनाई सगाई की सालगिरह
टेलीविजन कलाकार दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी सगाई की सालगिरह का जश्न मना रहे हैं. दिव्यांका ने शुक्रवार को इस खास अवसर पर अपने पति विवेक संग इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है.
टेलीविजन कलाकार दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) अपनी सगाई की सालगिरह का जश्न मना रहे हैं. दिव्यांका ने शुक्रवार को इस खास अवसर पर अपने पति विवेक संग इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है. अपने पोस्ट को कैप्शन देते हुए अभिनेत्री ने लिखा है, "जिंदगी हमें सरप्राइज देती है, लेकिन वक्त निकालकर हमें जिंदगी को भी सरप्राइज देना चाहिए. देखो विव आज हम कहां हैं..अपने सपनों की एक छोटी सी दुनिया में..हमारे लिए फैसले को शुक्रिया! चीयर्स टू आवर हैशटैगइंगेजमेंटएनवर्सरी."
वह आगे लिखती हैं, "उन्हें भी चीयर्स जो किसी भी मायने में अपनी जिंदगी को बदलने का प्लान बना रहे हैं. जिंदगी एक जुआ है और अगर आपको यकीन है, तो गहरी सांस लेते हुए अपने फैसले ले डालिए." यह भी पढ़े: COVID-19: कोरोना काल में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जा पहुंची डेंटिस्ट के पास
View this post on Instagram
अभिनय की बात करें, तो दिव्यांका इस वक्त 'क्राइम पेट्रोल सर्तक : वुमेन अगेनस्ट क्राइम' की मेजबानी कर रही हैं, जो बाल शोषण, दुष्कर्म, छेड़खानी, हत्या जैसी घटनाओं पर आधारित एक स्पेशल सीरीज है. उन्होंने 'कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला' के साथ वेब शो के क्षेत्र में भी कदम रखा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2021 06:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

