Ind Vs Aus: सिडनी के बाद ब्रिस्बेन में भी मोहम्मद सिराज के साथ दर्शकों ने की बदतमीजी
सिडनी के बाद भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर एक बार फिर दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा. आस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मॉनिर्ंग हेराल्ड की वेबसाइट के मुताबिक, यहां खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को दर्शकों ने सिराज के खिलाफ खराब भाषा का इस्तेमाल किया.
सिडनी के बाद भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को ब्रिस्बेन (Brisbane) के गाबा मैदान पर एक बार फिर दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा. आस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मॉनिर्ंग हेराल्ड की वेबसाइट के मुताबिक, यहां खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को दर्शकों ने सिराज के खिलाफ खराब भाषा का इस्तेमाल किया. वेबसाइट के मुताबिक दर्शकों ने सिराज को 'ग्रब' कहकर बुलाया. क्रिकेट आस्ट्रेलिया के अधिकारियों की नजरें मैदान के अलावा स्टैंड में बैठे दर्शकों पर थी. सिराज ही नहीं इस मैच से टेस्ट पदार्पण कर रहे ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को भी इस तरह की हरकत का सामना करना पड़ा.
सिडनी मॉनिर्ंग हेराल्ड ने केट नाम के दर्शक के हवाले से लिखा है, "मेरे पीछे बैठे लोग लगातार सुंदर और सिराज को 'ग्रब' बुला रहे थे. उन्होंने सिराज से कुछ कहना शुरू किया और यह एससीजी की तरह ही कुछ था. एक समय उनमें से एक आदमी चिल्ला रहा था सिराज हमारी तरफ हाथ हिलाओ, सिराज तुम 'ग्रब' हो." यह भी पढ़े: India vs Australia: सिडनी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज पर नस्लीय टिप्पणी, दी गई भद्दी गालियां- टीम इंडिया ने दर्ज कराई शिकायत
Mohammed Siraj was labelled a “bloody grub” by members of the Gabba crowd less than a week after the abuse allegations which marred the Sydney Test
Full story 👇https://t.co/gQtnhwbxMq#AUSvIND pic.twitter.com/QI1tfjRl9z
— Sam Phillips (@samphillips06) January 15, 2021
इससे पहले भी सिराज को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में नस्लीय टिप्पणी का सामना करना पड़ा था जिसकी शिकायत भारत ने की थी और मैदान पर से छह दर्शकों को बाहर भेजा गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2021 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

