Facebook ने ट्रंप को दोबारा हटाया, पूर्व राष्ट्रपति ने अपनी बहू के पेज से ली थी एंट्री
फेसबुक ने एक बार फिर से अपने प्लेटफॉर्म से पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बाहर कर दिया है. दरअसल, ट्रंप ने अपनी बहू लारा ट्रंप के फेसबुक पेज के जरिये एक इंटरव्यू को पोस्ट कर अपने ऊपर लगे प्रतिबंध से बचने की कोशिश की थी.