बॉलीवुड

क्रिकेट खेलने के शौकीन टोनी कक्कड़ के लिए बहन नेहा कक्कड़ ने घर पर ही बनवाया स्पेशल प्ले ग्राउंड

विख्यात गायिका नेहा कक्कड़ अपने भाई और गायक टोनी कक्कड़ के लिए घर में ही क्रिकेट पिच तैयार करा रही हैं. नेहा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनके घर के पीछे क्रिकेट पिच के लिए काम होता दिख रहा है.

क्रिकेट खेलने के शौकीन टोनी कक्कड़ के लिए बहन नेहा कक्कड़ ने घर पर ही बनवाया स्पेशल प्ले ग्राउंड
नेहा कक्कड़, क्रिकेट ग्राउंड और टोनी कक्कड़ (Photo Credits: Instagram)

विख्यात गायिका नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपने भाई और गायक टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) के लिए घर में ही क्रिकेट पिच तैयार करा रही हैं. नेहा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनके घर के पीछे क्रिकेट पिच के लिए काम होता दिख रहा है.नेहा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "घर पर ही क्रिकेट पिच! काम प्रगति पर है. गिफ्ट कैसा लगा? आपकी छोटी बहन, नेहा कक्कड़."

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. वह अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैंस से भी जुड़ी रहती हैं. नेहा अपने परिवार से भी काफी करीब हैं. वे अक्सर अपने परिवार को सरप्राइज देती नजर आती हैं.

सिंगर हाल ही में अपने परिवारवालों के साथ घर पर जमकर होली फेस्टिवल सेलिब्रेट करती नजर आईं. नेहा और उनके पति रोहनप्रीत के इंस्टाग्राम रील्स वीडियो फैंस काफी पसंद करते हैं और ये अक्सर ट्रेंड भी करते नजर आते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2021 11:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).