Uttar Pradesh: चोर को मिला उम्मीद से ज्यादा पैसा, खुशी से आया हार्ट अटैक
उत्तर प्रदेश में चोरी से जुड़ा एक विचित्र मामला सामने आया है. यहां एक चोर को जब चोरी में उम्मीद से ज्यादा पैसा मिल गया तो उसे खुशी के मारे दिल का दौरा पड़ गया.
बिजनौर (उप्र), 1 अप्रैल : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में चोरी से जुड़ा एक विचित्र मामला सामने आया है. यहां एक चोर को जब चोरी (Theft) में उम्मीद से ज्यादा पैसा मिल गया तो उसे खुशी के मारे दिल का दौरा (Thief Heart Attack) पड़ गया. इसके चलते लूटे गए पैसे की ज्यादातर रकम बाद में उसके इलाज में ही खर्च हो गई. यह मामला तब सामने आया जब कोतवाली देहात क्षेत्र में पिछले महीने हुई चोरी के सिलसिले में 2 चोरों में से 1 को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और उसने पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने सारी बात बताई.
बिजनौर के पुलिस अधीक्षक धर्म वीर सिंह ने कहा कि 16 और 17 फरवरी की रात को 2 चोर नवाब हैदर नाम के व्यक्ति के सार्वजनिक सेवा केंद्र में घुस गए और वहां चोरी की. हैदर ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके सेंटर से 7 लाख रुपये से ज्यादा चोरी हुए हैं. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: बहराइच जिले में राजस्व कर्मियों पर हमला,185 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, नौ गिरफ्तार
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. बुधवार को पुलिस ने नगीना पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आने वाले अलीपुर से 2 आरोपियों -- नौशाद और एजाज को गिरफ्तार कर यह मामला सुलझाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2021 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

