Gorakhpur: दुकानदार और नौकर की गोली मारकर हत्या
गोरखपुर के गगहा इलाके में एक दुकानदार और उसके सहयोगी की 2 अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है.
गोरखपुर, 1 अप्रैल : गोरखपुर (Gorakhpur) के गगहा इलाके में एक दुकानदार और उसके सहयोगी की 2 अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या (Shot Dead) कर दी है. इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान चलाने वाले 35 वर्षीय शंभू शरण मौर्य और 42 वर्षीय उनके सहायक संजय पांडे पर बुधवार की देर रात हमला किया गया था. पुलिस ने कहा कि जब वे दोनों दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे, तभी 2 बाइक सवार नकाबपोश लोग दुकान में घुसे और उन पर गोलियां चलाईं. अस्पताल ले जाते समय ही शंभू और संजय की मौत हो गई.
गोरखपुर के एसएसपी दिनेश कुमार ने कहा, "गगहा इलाके में 2 अज्ञात लोगों ने एक दुकानदार और उसके नौकर को गोली मार दी. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए 6 टीमें बनाई गईं हैं." यह भी पढ़ें : Delhi: पहले पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, उसके बाद कर ली आत्महत्या
इस बीच घटना को लेकर इलाके में जमकर विरोध शुरू हो गया. कुछ व्यापारियों और ग्रामीणों ने गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग को रोक दिया और गाड़ियों पर पथराव भी किया. बाद में स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2021 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

