Bihar का ये मामला कर देगा हैरान, महज 3 दिन के बच्चे ने पास की 8वीं क्लास! जानिए पूरी कहानी
बिहार के एक स्कूल ने ऐसा ट्रांसफर सर्टिफिकेट जारी किया है, जिसके मुताबिक 3 दिन के बच्चे ने 8वीं कक्षा पास की है. ट्रांसफर सर्टिफिकेट के मुताबिक छात्र का जन्म 20 मार्च, 2007 को हुआ था और उसने 23 मार्च, 2007 को परीक्षा पास कर ली थी. जिस छात्र प्रिंस कुमार को यह सर्टिफिकेट जारी किया गया है, उसने मीडिया को बताया कि मैंने मुजफ्फरपुर के गोसाईदास तेनगारी सरकारी स्कूल से 23 मार्च, 2007 को कक्षा 8 पास की. वहीं स्कूल ने टीसी में मेरी जन्मतिथि 20 मार्च, 2007 लिख दी है.