Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 19th Match Preview Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 19वां मुकाबला आज यानी 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस (LSG vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में प्रदर्शन अच्छा रहा है, ऐसे में यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अपने तीन में से दो मुकाबले जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को 3 में से सिर्फ 1 मुकाबले में जीत मिली है. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. जबकि, गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से 12 अप्रैल को होगा. लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने तीन में से दो मैच जीते हैं और गुजरात टाइटंस को 3 में से सिर्फ 1 मुकाबले में जीत मिली है. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने आखिरी दो मैच जीते हैं और वह जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी.
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (LSG vs GT Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. गुजरात टाइटंस ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 3 मुकाबले जीतने में सफल रही है. आईपीएल 2024 में दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबले लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते थे. आखिरी बार गुजरात टाइटंस ने 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया था. लखनऊ सुपर जायंट्स का गुजरात टाइटंस के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 235 रन है.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था. उस मैच में आयुष बडोनी और मुकुल चौधरी ने अर्धशतक लगाए थे. मिचेल मार्श अपने पिछले 2 मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं. वह फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे. दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस ने अपने आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था. उस मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करके 210 रन बनाए और आखिरकार 1 रन से मैच जीता था. उस मैच में कप्तान शुभमन गिल ने 70 रन की पारी खेली थी. वह अपनी फॉर्म को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे.
इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Ekana Cricket Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला आज यानी 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इकाना स्टेडियम की पिच का निर्माण काली मिट्टी से किया गया है. इस पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है. यहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है, लेकिन समय निकलने के साथ-साथ स्पिनर्स हावी होने लगते हैं. पिछले सीजन में यहां बल्लेबाजी भी काफी अच्छी हुई थी. पहले 200+ के स्कोर बनने मुश्किल होते थे, लेकिन अब यहां खूब रन भी बनते हैं. हाउस्टेट के मुताबिक, मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 173 रन है.
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (LSG vs GT Key Players To Watch Out): जोस बटलर, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, राशिद खान, मिचेल मार्श और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं. इन खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (LSG vs GT Mini Battle): गुजरात टाइटंस के स्टार स्पिनर राशिद खान और लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, शुभमन गिल और मोहम्मद शमी के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर बड़ा असर डाल सकती है.
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच 19वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (LSG vs GT 19th Match Date And Venue)
टाटा आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला आज यानी 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (LSG vs GT 19th Match Live TV Channel Telecast In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला आज यानी 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. टाटा आईपीएल 2026 का यह मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
भारत में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch LSG vs GT 19th Match Live Streaming In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला आज यानी 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (LSG vs GT 19th T20 Match Playing Prediction)
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, और प्रिंस यादव.
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, और प्रसिद्ध कृष्णा.
नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY