देश

Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, मारे गए 3 आतंकी

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के हादीपोरा में हुई एक मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए हैं. सेना ने कहा है कि शोपियां के हादीपोरा में जिन 3 आतंकवादियों को मार गिराया गया है, उनके पास 1 एके राइफल और 1 पिस्तौल बरामद की गई है.

Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, मारे गए 3 आतंकी
आतंकी हमला (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 11 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के शोपियां जिले के हादीपोरा में हुई एक मुठभेड़ (Encounter) में 3 आतंकवादी मारे गए हैं. सेना ने कहा है कि शोपियां के हादीपोरा में जिन 3 आतंकवादियों को मार गिराया गया है, उनके पास 1 एके राइफल और 1 पिस्तौल बरामद की गई है. वहीं संयुक्त अभियान अभी जारी है. पुलिस ने कहा कि नए भर्ती हुए एक आतंकवादी को आत्मसमर्पण कराने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों ने काफी कोशिशें कीं. उसके माता-पिता ने भी अपील की, लेकिन बाकी आतंकवादियों ने उसे आत्मसमर्पण नहीं करने दिया.

इससे पहले शनिवार शाम को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग और शोपियां जिलों में एक के बाद एक 2 मुठभेड़ शुरू हुईं. पुलिस ने कहा कि पहली मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हादीपोरा इलाके में शुरू हुई जबकि दूसरी मुठभेड़ अनंतनाग जिले के सेमथान बिजबेहारा इलाके में शुरू हुई. यह भी पढ़ें : Bihar: भोजपुर में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत पर बवाल, सीओ की गाड़ी फूंकी, लूट ली राइफल

दोनों जगहों पर आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस और सेना की संयुक्त टीमों ने जैसे ही घेराबंदी की, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद मुठभेड़ों में तेजी आई.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2021 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).