एमबीबीएस की तीसरे वर्ष की छात्रा ने सहारनपुर में अपने घर में खुद को आग लगा ली. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मृतक जिले के पिलखनी में एक मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रही थी और महामारी के कारण पिछले कुछ महीनों से घर पर थी.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस के नेता और पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को आईकोर चिट फंड घोटाले की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए तलब किया है.
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनको नमन करने के साथ ही केंद्र सरकार के टीका उत्सव प्रयास को सराहा है.
एक बीएसएनएल जूनियर इंजीनियर सहित 12 लोगों को एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में तमिलनाडु पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
कोरोना की दूसरी लहर में देश के करीब-करीब सभी हिस्सों में संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद बिहार के परदेसी अब वापस अपने प्रदेश लौटने लगे हैं. इन्हें अपने राज्य लौटने के लिए रेलवे ने कई विशेष ट्रेनें भी चलाई हैं.
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के द्वारा इस महीने की आखिर तक गैलेक्सी लैपटॉप की एक नई श्रृंखला को पेश करने की बात कही जा रही है क्योंकि कंपनी का लक्ष्य वर्क फ्रॉम होम के इस नए युग में अपने नोटबुक्स की बिक्री में इजाफा करना है.
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को कोरोना हो गया है. उन्होंने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है.
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक नेताओं से अपील की है कि वे कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर को ध्यान में रखते हुए लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करें.
दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 13.72 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 29.5 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं.
चंडीगढ़ स्थित आईडीएस इंफोटेक लिमिटेड ने इंटरस्टेलर होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड को 7,40,128 यूरो का कमीशन दिया, जिसे अब इंटरस्टेलर तकनीक के नाम से जाना जाता है.
बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब काफी तेज हो गई है. राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 4,157 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है, जो इस साल एक दिन में मिले मामलों में रिकार्ड है.
गुजरात ने मंगलवार को कोविड के 6,690 नए मामले सामने आए. इस आंकड़े ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए. राज्य में कोरोना से संक्रमितों की कुल संख्या अब 3,60,206 हो गई.
राहुल चाहर (4-27) के नेतृत्व में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पांच बार के चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को यहां के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में एक अप्रत्याशित जीत दर्ज की. मुंबई को 152 रनों पर समटने के बाद कोलकाता की टीम नीतीश राणा (57) और शुभमन गिल (33) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 72 रनों की साझेदारी की बदौलत एक समय आसान जीत की ओर अग्रसर था लेकिन इसके बाद मुंबई के गेंदबाजों ने किफायती गेंदबाजी करने के साथ-साथ नियमित अंतराल पर विकेट निकालकर कोलकाता को लक्ष्य से 10 रन पीछे ही रोक दिया.
सलमान खान की ब्लाकबस्टर फिल्म मैने प्यार किया की खूबसूरत हिरोइन भाग्यश्री अब धार्मिक और आध्यत्मिक हो गई हैं. भाग्यश्री दसानी पहली बार एक भजन वीडियो में नजर आ रही हैं, जिसे अनुराधा पौडवाल ने गाया है.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने समाजवादी पार्टी (SP) के प्रदेश कार्यालय में कोरोना वायरस (Coronavirus) जांच के लिए अपना सैंपल दिया. अब उनको रिपोर्ट का इंतजार है. उन्होंने स्वास्थ्यकर्मी द्वारा सैंपल लेने की तस्वीर ट्विटर पर डाली है.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जहां ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि उसे बचाने के बजाए सुसराल वाले घटना का वीडियो बनाते रहे.
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा है कि उनकी पारी का दूसरा हॉफ उनका आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. पंजाब किंग्स (Punjab kings) ने राजस्थान को आईपीएल के मुकाबले में जीत के लिए 222 रनों का लक्ष्य दिया था.
अयोध्या बाबरी विध्वंस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी समेत 32 आरोपियों को बरी करने वाले सीबीआई की विशेष अदालत के पूर्व न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार यादव को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य का अगला उप लोकायुक्त नियुक्त कर दिया गया है.
आवेश खान ने कहा, "तीन साल पहले मेरे पास माही भाई का विकेट लेने का मौका था लेकिन किसी ने उनका कैच छोड़ दिया था. लेकिन अब मेरा धोनी का विकेट लेने का सपना पूरा हुआ है और मैं काफी खुश हूं. धोनी भाई ने कुछ समय से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला था लेकिन हम उनपर दबाव बनाना चाहते थे और इस दबाव के कारण ही मैं उनका विकेट ले सका."
दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 13.64 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 29.4 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं.