Uttar Pradesh: झांसी में 'मृत' महिला निकली जिंदा, जानिए हैरान करने वाले इस मामले की पूरी कहानी
विचित्र स्थिति में, झांसी मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों द्वारा कोविड के कारण मृत घोषित की गई 65 वर्षीय महिला एक दिन बाद जिंदा मिली है. खबरों के मुताबिक, 65 वर्षीय महिला राजकुमारी गुप्ता को शुक्रवार को कोविड के कारण अस्पताल के अधिकारियों ने मरा हुआ घोषित कर दिया था. रिपोटरों के अनुसार, राजकुमारी को 23 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसी दिन उनकी मौत हो गई थी.