Bihar: पटना में स्टेशन मास्टर ने पत्नी की हत्या कर खुद कर ली आत्महत्या
बिहार की राजधानी पटना के पत्रकारनगर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर अपने फ्लैट की बॉलकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली.
पटना, 26 अप्रैल : बिहार (Bihar) की राजधानी पटना के पत्रकारनगर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर अपने फ्लैट की बॉलकनी से कूदकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. मृतक पटना जंक्शन पर स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत था.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चित्रगुप्त नगर निवासी स्टेशन मास्टर अतुल लाल (50) का सोमवार की सुबह अपनी पत्नी तुलिका कुमारी (45) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद आरोप है कि अतुल ने अपनी पत्नी का धारदार हथियार ये गला काटकर हत्या कर दी और खुद अपने फ्लैट की बॉलकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली. यह भी पढ़ें : Delhi High Court: अस्पतालों में बिस्तरों और ऑक्सीजन की उपलब्धता से संबंधित प्रतिवेदन पर निर्णय ले दिल्ली सरकार
पत्रकार नगर के थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है तथा पूरे मामले की छानबीन कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रथम ²ष्टया घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है. इघर सूूत्रों के मुताबिक तुलिका कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित हुई थी, हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस नहीं कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2021 03:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

