बिहार में आज कम हुए कोरोना संक्रमण के मामले, लेकिन मौत के आंकड़े अब भी डरावने
बिहार में कोरोना की दूसरी लहर जारी है. राज्य में कोरोना संक्रमण के सोमवार को 10,174 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना के एक्टिव (सक्रिय) मरीजों की संख्या 1,05,103 पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 75 संक्रमितों की मौत हो गई है.