MP: भंडारा रोकने पहुंचे पुलिस दल पर गांववालों ने बोला हमला, 6 पुलिसकर्मी घायल
बताया गया है कि जिले के अमोला थाना अंतर्गत ग्राम राजगढ़ में रविवार की शाम को पूजा-पाठ के बाद भंडारा चल रहा था. यह धार्मिक आयोजन कोरोना को रोकने के मकसद से किया गया था. वहीं कोरोना के संक्रमण में बड़ा कारण मास्क का उपयोग न करना और भीड़ का जमा होना माना जा रहा है.
शिवपुरी: बढ़ते कोरोना (Coronavirus) को रोकने में मिल रही नाकामी के चलते लोग अंधविश्वास का सहारा ले रहे हैं, इसी तरह का वाक्या मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी में सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने कोरोना को रोकने के लिए पूजा-पाठ और भंडारे का आयोजन किया. जब पुलिस दल भंडारे को रोकने पहुंचा तो ग्रामीणों ने उस पर हमला बोल दिया. कई पुलिस वालों को चोट आई हैं. Corona Pandemic: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश सहित 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से ली हालात की जानकारी
बताया गया है कि जिले के अमोला थाना अंतर्गत ग्राम राजगढ़ में रविवार की शाम को पूजा-पाठ के बाद भंडारा चल रहा था. यह धार्मिक आयोजन कोरोना को रोकने के मकसद से किया गया था. वहीं कोरोना के संक्रमण में बड़ा कारण मास्क का उपयोग न करना और भीड़ का जमा होना माना जा रहा है. यही कारण था कि पुलिस इस आयोजन को रोकने पहुंची तो भीड़ ने पुलिस दल पर हमला बोल दिया. लोगों के हाथ में लाठी-डंडे थे. इस हमले में छह पुलिस जवानों को चोट आई है.
थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उन्हें ग्राम राजगढ़ से फोन आया कि गांव में तालाब के पास बने माता के मंदिर पर गांव के लोग भंडारे का आयोजन कर रहे हैं. जिसमें काफी संख्या में भीड़ एकत्रित है और कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका है. सूचना पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों से विवाद हो गया. पुलिस ने भीड़ को कोरोना संक्रमण के बारे में जानकारी देकर तितर-बितर किया. इसके बाद भी मंदिर पर 8-10 लोग बैठे रह गए. पुलिस ने जब उन्हें भी घर जाने को कहा तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर पथराव कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2021 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

