बिहार में गंगा नदी में तैरती हुई लाशों पर बॉलीवुड हस्तियों ने दुख जताया
कोविड की दूसरी लहर के बीच बिहार में गंगा नदी में तैरती हुई लाशों पर बॉलीवुड हस्तियों ने दुख जताया है. मंगलवार को अभिनेता शेखर सुमन ने लिखा, '' संदिग्ध कोरोना पीड़ितों के 150 आधे जले हुए शव बिहार में गंगा नदी में तैरते पाए गए.
मुंबई, 11 मई : कोविड की दूसरी लहर के बीच बिहार में गंगा नदी में तैरती हुई लाशों पर बॉलीवुड हस्तियों (Bollywood Celebrities) ने दुख जताया है. मंगलवार को अभिनेता शेखर सुमन ने लिखा, '' संदिग्ध कोरोना पीड़ितों के 150 आधे जले हुए शव बिहार में गंगा नदी में तैरते पाए गए. यह 'प्रलय' नहीं है, तो यह क्या है? हम यह डिर्जव नहीं करते हैं. हम भयभीत नहीं हैं, पर कहने के लिए भयावह है. भगवान हमें इस तबाही से बचाओ.''
अभिनेत्री, राजनेता उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट किया, '' संदिग्ध कोविड के 100 से अधिक शव गंगा में डूब गए. ये दुखद , क्रूर, अमानवीय विश्वास से परे है.'' अभिनेता दिव्येंदु शर्मा ने लिखा, '' शवों को गंगा में तैरते हुए पाया गया है. ये कहा से कहा आ गए हम हैं. अधिकांश राज्यों की तरह उत्तराखंड संकट के दौर से गुजर रहा है. '' यह भी पढ़ें : कोरोना को लेकर राहत भरी खबर, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, समेत कई राज्यों में कोविड-19 के मामलों में कमी
पूरे भारत में कहर बरपा रहे कोविड के बीच, बिहार के बक्सर जिले में प्रशासन ने सोमवार को गंगा में कम से कम 45 शव पाए, जिनमें से अधिकांश एक विघटित अवस्था में थे, और दावा किया गया है कि शव यूपी से बहकर आए है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2021 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

