ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के 100 से ज्यादा छात्र ऑस्ट्रेलियाई इंटर्नशिप से सम्मानित
ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) के अंतर्राष्ट्रीय संबंध, सार्वजनिक नीति, मानविकी, व्यापार और कानून के 100 से अधिक छात्रों को प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई संगठनों में इंटर्नशिप से सम्मानित किया गया है. वैश्विक कोविड -19 महामारी की बाधाओं के बावजूद, 2021 में साइबरईक्यू और आईएआईई में 103 छात्रों को इंटर्नशिप के लिए चुना गया है.