मुस्लिमों को सही जगह देना होगा वोट, ताकि भाजपा की सरकार दोबारा न बने : Asaduddin Owaisi
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी शनिवार को प्रयागराज में थे. ओवैसी ने कांग्रेस, बसपा और सपा को निशाने पर लिया और कहा कि मुसलमानों ने सभी पार्टियों पर भरोसा किया, लेकिन उसे सिर्फ धोखा ही मिला, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, मुस्लिमों को सही जगह वोट देना होगा.