देश

UP Election 2022: असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम मतदाताओं से की अपील, कहा- BJP को सत्ता में दोबारा आने से रोकने के लिए देना होगा सही जगह वोट

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी शनिवार को प्रयागराज में थे। ओवैसी ने कांग्रेस, बसपा और सपा को निशाने पर लिया और कहा कि मुसलमानों ने सभी पार्टियों पर भरोसा किया, लेकिन उसे सिर्फ धोखा ही मिला, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, मुस्लिमों को सही जगह वोट देना होगा

UP Election 2022: असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम मतदाताओं से की अपील, कहा- BJP को सत्ता में दोबारा आने से रोकने के लिए देना होगा सही जगह वोट
असदुद्दीन ओवैसी (Photo Credits: ANI)

UP Assembly Election 2022: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi)शनिवार को प्रयागराज में थे.  ओवैसी ने कांग्रेस, बसपा और सपा को निशाने पर लिया और कहा कि मुसलमानों ने सभी पार्टियों पर भरोसा किया, लेकिन उसे सिर्फ धोखा ही मिला, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, मुस्लिमों को सही जगह वोट देना होगा. ओवैसी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार नहीं बने, इसके लिए सभी को एकजुट होना होगा.  मुसलमानों को अपना वोट सही जगह पर देना होगा. उन्होंने कहा कि अब नहीं जागोगे तो कब जागोगे. यह भी पढ़े: UP Assembly Election 2022: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश में 100 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, ओपी राजभर की पार्टी के साथ है गठबंधन

उन्होंने कहा, "गैस सिलेंडर के साथ पेट्रोल-डीजल के भाव आसमान छू रहे हैं। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। पिछड़े वर्ग के साथ धोखा किया गया है। किसी के खिलाफ अगर जुल्म होता है तो ओवैसी पहले बोलेगा।"

ओवैसी ने कहा, "याद रखो, कोई आसमान और जमीन से निकलकर नहीं आएगा. आपको खुद अपने हालात तब्दील करने होंगे. अगर आप एक करवट लेंगे तो मुझे यकीन है, उत्तर प्रदेश में इंकलाब होगा. मैं वादा करता हूं, अल्लाह जब तक मुझे जिंदा रखेगा, उत्तर प्रदेश में एक इंकलाब पैदा होगा.

उन्होंने विधानसभा के चुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा. इस दौरान अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने अतीक के द्वारा जेल से लिखा गया पत्र पढ़ा. अतीक के बेटे मोहम्मद अली ने भी अपनी बात रखी। अतीक अहमद की पत्नी के एआईएमआईएम ज्वाइन करने के बाद ओवैसी का यह पहला प्रयागराज दौरा था, जिसका असर अतीक अहमद के लोगों पर काफी दिखा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2021 11:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).