ऑटो

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए आज क्या है कीमत

वैश्विक तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच देश तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल की कीमतों में स्थिरता बनाए रखते हुए डीजल के पंप मूल्य में मामूली बढ़ोतरी की.

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए आज क्या है कीमत
प्रतीकात्मक फोटो (Photo Credits: File Photo)

नई दिल्ली, 26 सितम्बर: वैश्विक तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच देश तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल की कीमतों में स्थिरता बनाए रखते हुए डीजल के पंप मूल्य में मामूली बढ़ोतरी की. देश के सबसे बड़े ईंधन रिटेलर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को डीजल की कीमत 25 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 89.07 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि पेट्रोल की कीमत में लगातार 21वें दिन भी कोई बदलाव नहीं किया गया है.

डीजल की कीमत में शुक्रवार को भी 20 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी जिसके बारे में तेल विपणन कंपनी के सूत्रों ने कहा कि ईंधन के वैश्विक मूल्य पर आधारित थी. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.26 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है जबकि डीजल की कीमत बढ़कर 96.68 रुपये प्रति लीटर हो गई. देश भर में भी पेट्रोल की कीमत रविवार को स्थिर रही, जबकि डीजल की कीमत में वृद्धि हुई. यह भी पढ़े: Crude Oil Price: वैश्विक तेल बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ईंधन की कीमतें स्थिर

तेल कंपनियों द्वारा अपनाए गए मूल्य निर्धारण फार्मूले के तहत, उनके द्वारा दैनिक आधार पर पेट्रोल और डीजल की दरों की समीक्षा और बदलाव किया जाना है. नई कीमतें सुबह छह बजे से प्रभावी हो गई हैं. कीमतों की दैनिक समीक्षा और बदलाव पिछले 15 दिनों में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क ईंधन की औसत कीमत और विदेशी विनिमय दरों पर आधारित है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2021 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).