Amarnath Yatra Postponed: भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित, जम्मू से नहीं रवाना होगा कोई काफिला
भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित होने के कारण गुरुवार को यात्रियों का कोई काफिला जम्मू से कश्मीर के लिए रवाना नहीं होगा. अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम को देखते हुए, सावधानी के तौर पर, तीर्थयात्रियों का काफिला भगवती नगर, जम्मू से आगे नहीं बढ़ेगा. जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने कहा, "यात्रा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बेस कैंप से तीर्थयात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई है.