देश

Bihar Road Accident: बिहार के लखीसराय में खड़े ट्रक से जा टकराया ऑटो, तीन छात्रों की मौत, दो घायल

बिहार के लखीसराय-जमुई बॉर्डर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

Bihar Road Accident: बिहार के लखीसराय में खड़े ट्रक से जा टकराया ऑटो, तीन छात्रों की मौत, दो घायल
(Photo Credits ANI)

लखीसराय, 31 जुलाई : बिहार के लखीसराय-जमुई बॉर्डर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा उस वक्त हुआ जब शिवसोना इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र परीक्षा देने के लिए जा रहे थे. ट्रेन पकड़ने के लिए छात्र सीएनजी ऑटो से स्टेशन की ओर जा रहे थे; इसी दौरान टक्कर हो गई. हादसे से घायल दोनों छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों की उम्र 19 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, जैसे ही वाहन लखीसराय और जमुई के सीमावर्ती क्षेत्र में पहुंचा, एक तेज रफ्तार वाहन से हुई टक्कर में सीएनजी ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जब कि दो अन्य को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थिति संभली नहीं तो पटना रेफर कर दिया गया. यह भी पढ़ें : Malegaon Bomb Blast Case: 17 साल, 323 गवाह, 7 आरोपी… 2008 मालेगांव ब्लास्ट केस में आज आएगा कोर्ट का अंतिम फैसला

जिस स्थान पर हुआ वह लखीसराय और जमुई जिले की सीमा पर होने के कारण दोनों जिलों की पुलिस सीमा-निर्धारण और अधिकार क्षेत्र को लेकर आपस में उलझी रही. हादसे के बाद यातायात भी बाधित रहा. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग और कॉलेज प्रबंधन मदद के लिए तुरंत सक्रिय हुए. शिवसोना इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल ने दोनों जिलों के प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से लगातार मदद की गुहार लगाई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2025 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).