Uttar Pradesh: बेरोजगार युवाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे हजारों पत्र
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हजारों पत्र पोस्ट किए जा रहे हैं, जिसमें उनसे राज्य भर के स्कूलों में 1,37,500 सहायक शिक्षकों के रिक्त पदों को तुरंत भरने का अनुरोध किया गया है. नौकरी का इंतजार कर रहे कुछ उम्मीदवारों ने अपने खून से पत्र लिखे हैं.