Adani Power: अदाणी पावर का मुनाफा अप्रैल-जून अवधि में तिमाही आधार पर 27.1 प्रतिशत बढ़ा
अदाणी पावर ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया. कंपनी का मुनाफा अप्रैल-जून अवधि में तिमाही आधार पर 27.1 प्रतिशत बढ़कर 3,305 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछली तिमाही (वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही) में 2,599.23 करोड़ रुपए था.