PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी में पीएम मोदी, बोले- मैं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता बाबा विश्वनाथ के चरणों में समर्पित करता हूं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वाराणसी पहुंचे. बनौली में जनसभा स्थल के मंच से उन्होंने काशी से अपने जुड़ाव का जिक्र किया और 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के लिए बाबा विश्वनाथ का आभार जताया. पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, " काशी के मेरे मालिक जनता-जनार्दन, सावन का महीना हो, काशी हो, देशभर के किसानों से जुड़ना हो इससे बड़ा मौका क्या हो सकता है.