30 Years of Bollywood: अजय देवगन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में पूरे किए 30 साल
तीस साल पहले, एक दुबले-पतले व्यक्ति ने कहा था "अगर तेरे पास जागीर है, तो मेरे पास जिगर है. " 'फूल और कांटे' के इस डॉयलॉग और स्टंट ने उन्हें रातों रात सुपर स्टार बना दिया था. 22 नवंबर को, देवगन सिनेमा में 30 साल पूरे करेंगे. वो अबतक 'जख्म', 'इश्क', 'दिलजले', 'हम दिल दे चुके सनम', 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह', 'युवा' 'ओंकारा', 'सिंघम', जैसी फिल्मों में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं.