तमिलनाडु में 1.3 करोड़ लोगों ने अभी तक नहीं ली कोरोना टीके की पहली खुराक
तमिलनाडु में अभी तक 1,38,74,726 लोगों ने कोरोनावायरस के टीके की पहली खुराक नहीं ली है, जबकि अन्य 73,46,363 लोगों को कोरोना का दूसरा टीका लगाया जाना है. ये जानकारी तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग ने साझा की. राज्य के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने कहा कि राज्य ने अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में कोरोना वायरस से तकरीबन 2,011 मौतें दर्ज की.