ओडिशा में नदी में डूबे चार स्कूली छात्र, शव बरामद
ओडिशा के कटक में महानदी नदी में डूबे चार स्कूली छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
भुवनेश्वर, 27 नवंबर : ओडिशा के कटक में महानदी नदी में डूबे चार स्कूली छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मृतकों की पहचान चंदन बेहरा, अजिंक्य बहलिया, शुभम सेठी और ओम प्रकाश बेहरा के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 13 से 14 वर्ष है.
स्थानीय लोगों के अनुसार चारों गुरुवार दोपहर दो साइकिल से नदी में गए थे. शाम के समय लोगों ने देखा कि भादीमुल घाट के पास नदी के किनारे पर साइकिलें पड़ी देखी, जिसके बाद उन्होंने शोर मचा दिया. फिर उन लड़कों का पता लगाने के लिए एक तलाशी अभियान शुरू किया गया, जो सहपाठी थे. यह भी पढ़ें : Air Rollution: दिल्ली में आज से CNG, ई-वाहनों को प्रवेश की अनुमति, 29 नवंबर से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज
जहां एक शव बीती शाम बरामद किया गया, वहीं तीन अन्य के शव शुक्रवार को दमकल कर्मियों ने बरामद किए. चारों कटक शहर के चौलियागंज थाना क्षेत्र के नयाबाजार क्षेत्र के पोतापोखरी के रहने वाले थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2021 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

