देश

Delhi Air Quality: दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार की सुबह आसमान साफ नजर आया, लेकिन 384 के समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) से दिल्लीवासियों को जूझना पड़ रहा है. वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

Delhi Air Quality: दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : PTI)

नई दिल्ली, 27 नवंबर: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में शनिवार की सुबह आसमान साफ नजर आया, लेकिन 384 के समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) से दिल्लीवासियों को जूझना पड़ रहा है. वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. Delhi Air Quality: दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इस पूरे सप्ताह, सुबह कोहरे के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सुबह 8.30 बजे रिलेटिव आद्र्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई.

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के मुताबिक, शहर की हवा में पीएम2.5 और पीएम10 का स्तर बेहद खराब है. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'चिंताजनक', 101 और 200 को 'मध्यम', 201 और 300 को 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब', 401 और 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2021 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).