डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ धमकी के बीच लाल निशान में भारतीय शेयर बाजार, निगाहें अब आरबीआई एमपीसी की बैठक पर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर और अधिक टैरिफ लगाने की नई धमकी के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजारों गिरावट दर्ज की गई. सुबह करीब 9 बजकर 58 मिनट पर सेंसेक्स 384.11 अंक या 0.47 प्रतिशत की गिरावट के बाद 80,634.61 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 113.80 अंक या 0.46 प्रतिशत की गिरावट के बाद 24,608.95 पर था.