कोरोना के बीच उत्सव की रौनक बनाए रखने के लिए खोजी जा रही हैं तरकीबें
कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आहट ने उत्सव की रौनक पर भी असर पड़ने के आसार बनने लगे है, क्योंकि मध्य प्रदेश में विवाह समारोहों में अधिकतम ढाई सौ लोग ही हिस्सा ले सकेंगे. इन स्थितियों के बीच उत्सव की रौनक बनी रहे, परिवार में उत्साह रहे, साथ ही मेहमानों में नाराजगी न पनपे, इसके लिए तरह-तरह की तरकीबें खोजी जा रही हैं.