देश

Bulli Bai App Case: बुली एप के मास्टर माइंड का मप्र कनेक्शन, विवि ने किया निलंबित

मुस्लिम महिलाओं की बोली लगाने वाले एप बुली बाई का मास्टर माइंड मध्य प्रदेश में पढ़ने वाला निकला है, वह भोपाल के एक निजी विश्वविद्यालय में पढता था.

Bulli Bai App Case: बुली एप के मास्टर माइंड का मप्र कनेक्शन, विवि ने किया निलंबित
नीरज बिश्नोई (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 7 जनवरी : मुस्लिम महिलाओं की बोली लगाने वाले एप बुली बाई का मास्टर माइंड मध्य प्रदेश में पढ़ने वाला निकला है, वह भोपाल के एक निजी विश्वविद्यालय में पढता था. बुली बाई एप मामले में गिरफ्तारी के बाद नीरज बिश्नोई को विश्वविद्यालय ने निलंबित कर दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने जिस 20 साल के युवक को पिछले दिनों गिरफ्तार किया है, वह भोपाल की प्राइवेट यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट नीरज बिश्नोई है. वह वैल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीईटी) भोपाल के सीहोर कैंपस में बीटेक (कम्प्यूटर साइंस) सेकेंड ईयर का स्टूडेंट है. नीरज की गिरफ्तारी के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने उसे कॉलेज से सस्पेंड कर दिया है. यह भी पढ़ें : बिहार: जदयू के साथ नदीकियां बढ़ाने को बेचैन राजद कर पाएगी सियासी ‘खेला’?

बताया गया है कि नीरज सितंबर 2020 से ऑन लाइन पढ़ाई करता था और वह कोरोना के कारण कॉलेज नहीं आया. विश्वविद्यालय के नीरज की दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तारी किए जाने का मामला सामने आने पर निलंबित कर दिया है, साथ ही स्पष्ट किया है कि वह ऑनलाइन पढ़ाई करता था. ज्ञात हो कि बुली बाई ऐप के जरिए मुस्लिम समुदाय की महिलाओं की तस्वीरें लगाकर उनकी कथित तौर पर बोली लगाने का आरोप है. इस मामले में नीरज सहित कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2022 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).