दिल्ली में कोरोना का कहर, रेलवे स्टेशनों पर हो रही यात्रियों की रैंडम जांच
दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ तमाम जगहों पर लोगों की रैंडम चेकिंग की जा रही है ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके. रेलवे स्टेशनों पर भी विशेष तौर पर सतर्कता बरती जा रही है. यहां यात्रियों की रैंडम कोरोना आरटीपीसीआर व रैपिड एंटीजन जांच हो रही है.
नई दिल्ली, 7 जनवरी : दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ तमाम जगहों पर लोगों की रैंडम चेकिंग की जा रही है ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके. रेलवे स्टेशनों पर भी विशेष तौर पर सतर्कता बरती जा रही है. यहां यात्रियों की रैंडम कोरोना आरटीपीसीआर व रैपिड एंटीजन जांच हो रही है. फिलहाल, दिल्ली के जिन भीड़ भाड़ वाली जगहों पर यह चेकिंग हो रही है, उनमें दिल्ली के रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं. इसके अलावा, चेकिंग के साथ यात्रियों का टीकाकरण भी किया जा रहा है. दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में भी संक्रमण फैल रहा है. जिन राज्यों में ज्यादा मामले आ रहें हैं, उन राज्य के लोगों पर कड़ी निगरानी बनी हुई है.
आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन करीब 1 हजार लोगों की जांच की जा रही हैं. इनमें रैपिड और आरटीपीएस जांच शामिल है. इस दौरान, यदि कोई व्यक्ति संक्रमित पाया जाता है तो उसे स्थानीय कोविड केयर सेंटर भेजा जाता है. इसके अलावा जिन यात्रियों की जांच दो दिन में आती है उनकी जांच नोट कर उनसे बाद में संपर्क किया जाता है. पॉजिटिव आने पर उनको होम आइसोलेट किया जाता है. दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र में करीना 20 जगहों पर रैंडम जांच की जा रही है. ये जांच कैम्प लगाकर और मोबाइल वैन के माध्यम से भी की जा रही है. दरअसल गुरुवार को दिल्ली में कोविड केस 15 हजार के पार दर्ज किए गए. 6 मरीजों की मृत्यु भी हुई, दिल्ली में अब संक्रमण दर साढ़े 15 फीसदी से अधिक पहुंच गया है. दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कारण हुई कुल मृत्यु का आंकड़ा कुल 25,127 हो गया है. यह भी पढ़ें : कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच जेएलएफ का आयोजन मार्च के लिए टाला गया
राजधानी में कुल 6900 मरीज ठीक होकर अपने घर वापस जा चुके हैं. सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 31498 हो गई है. इसके अलावा दिल्ली के विभिन्न कोविड अस्पतालों में कुल 1091 मरीज मौजूदा वक्त में भर्ती हैं. इनमें कुल 135 मरीज दिल्ली के बाहर से हैं और 869 मरीज दिल्ली राज्य से हैं. साथ ही 769 मरीज बिना ऑक्सीजन सपोर्ट पर है, 211 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और 24 मरीज वेंटिलेटर पर हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2022 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

