Flurona Scare: पेरू में 'फ्लूरोना' से पहली मौत, नहीं लगवाई थी कोरोना वैक्सीन
देश में 'फ्लूरोना' (फ्लू और कोरोना संक्रमण) से एक 87 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है, जिसे पहले से ही कई बीमारियां थी और उसे कोरोना का टीका नहीं लगा था. ये जानकारी पेरू के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी.
लीमा, 7 जनवरी : देश में 'फ्लूरोना' (फ्लू और कोरोना संक्रमण) से एक 87 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है, जिसे पहले से ही कई बीमारियां थी और उसे कोरोना का टीका नहीं लगा था. ये जानकारी पेरू के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी.
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंत्रालय के नेशनल सेंटर फॉर एपिडेमियोलॉजी, प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ डिजीज के एक शोधकर्ता सीजर मुनायको के हवाले से बताया कि मृतक उत्तरी पेरू के अमेजनस क्षेत्र में पाए गए फ्लूरोना के तीन मामलों में से एक है. मुनायको ने कहा कि अन्य दो मामलों में एक नाबालिग और एक 40 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं, जिन्हें कोरोना के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाया गया है. यह भी पढ़ें : MP Shocker: मध्य प्रदेश के बड़वानी में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
मुनायको ने आगे कहा कि संक्रमित लोगों में खांसी, गले में खराश और सामान्य अस्वस्थता जैसे लक्षण थे. उन्होंने लोगों से कोरोना और इन्फ्लूएंजा के खिलाफ टीका लगाने का आग्रह किया क्योंकि इससे 'मरने का जोखिम कम होता है.' पेरू ने मंगलवार को देश में कोरोना की तीसरी लहर की घोषणा की जो दिसंबर में ओमिक्रॉन वेरिएंट के आने से तेज हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2022 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

