Twitter ने यूएस में अपने बर्डवॉच फैक्ट-चेकिंग पायलट का किया विस्तार
माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने कथित तौर पर अपनी बर्डवॉच योजना के विस्तार की घोषणा की है, जिसमें वोलंटियर फैक्ट-जांचकर्ता संभावित भ्रामक ट्वीट्स को देखते हैं. एनगेजेट की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कहा कि फिलहाल, यूएस-आधारित यूजर्स के एक छोटे ग्रुप को विवादास्पद संदेशों से जुड़े तथ्य-जांच नोट दिखाई देंगे.