विदेश

Peshawar Mosque Blast: पेशावर मस्जिद विस्फोट में 30 मरे, 50 घायल

पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक मस्जिद के अंदर हुए विस्फोट में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Peshawar Mosque Blast: पेशावर मस्जिद विस्फोट में 30 मरे, 50 घायल
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

पेशावर, 4 मार्च : पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक मस्जिद के अंदर हुए विस्फोट में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस सूत्रों ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि विस्फोट शहर के कोचा रिसालदार इलाके में स्थित मस्जिद के अंदर जुमे की नमाज के दौरान हुआ.

बचाव दल, पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है. अभी तक किसी भी समूह या व्यक्ति ने हमले का दावा नहीं किया है. उनके कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने हमले की कड़ी निंदा की है और घायलों को तत्काल चिकित्सा मुहैया कराने का निर्देश दिया है. यह भी पढ़ें : बस कुछ ही देर में चांद से होगी 3 टन भारी रहस्यमयी रॉकेट की टक्कर, 9300 km प्रति घंटे की रफ्तार बना देगी 66 फुट तक गहरा गड्ढा

गृह मंत्री शेख राशिद ने भी हमले की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने प्रांतीय मुख्य सचिव और पुलिस महानिरीक्षक को एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2022 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).