EVM VVPAT Verification: यूपी-पंजाब समेत 5 राज्यों की मतगणना को लेकर सुप्रीम कोर्ट दे सकता है अहम निर्देश, बुधवार को होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) मंगलवार को पांच राज्यों में मतगणना शुरू होने से एक दिन पहले एक जनहित याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया, जिसमें मतगणना की शुरूआत में वीवीपैट सत्यापन की मांग की गई थी, न कि मतगणना के बाद.