Gurugram: पीएसओ ने खुद को गोली मारी, प्रेम प्रसंग की आशंका
गुरुग्राम सेक्टर-84 में सोमवार देर शाम एक व्यवसायी के 28 वर्षीय निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली. मृतक की पहचान हरियाणा के झज्जर जिले के निवासी रवि के रूप में हुई है.
गुरुग्राम, 8 मार्च : गुरुग्राम सेक्टर-84 में सोमवार देर शाम एक व्यवसायी के 28 वर्षीय निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली. मृतक की पहचान हरियाणा के झज्जर जिले के निवासी रवि के रूप में हुई है. वह गुरुग्राम स्थित एक व्यवसायी के पीएसओ के रूप में कार्यरत थे.
रवि द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि मृतक का एकतरफा प्रेम प्रसंग था, जिसके चलते उसने अपनी जान दे दी. यह भी पढ़ें : Bihar: मोहब्बत करने की खौफनाक सजा! मां के सामने ही पापा ने लाडली का रेता गला, पिता और मौसा ने बेरहमी से इंजीनियरिंग छात्र को मार डाला
खेरकी दौला पुलिस थाने के एसएचओ ने आईएएनएस को बताया, "इस कदम के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है. हमें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. आगे की जांच जारी है."
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2022 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

