Uttar Pradesh: भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली एक मंदिर के गेट से टकराया, 2 की मौत
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली एक मंदिर के गेट से टकरा गई, जिससे चालक और उसके सहायक की मौत हो गई. यह मंदिर घाटमपुर के साध थाना क्षेत्र के उमरी गांव में स्थित है.
कानपुर, 8 मार्च : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली एक मंदिर के गेट से टकरा गई, जिससे चालक और उसके सहायक की मौत हो गई. यह मंदिर घाटमपुर के साध थाना क्षेत्र के उमरी गांव में स्थित है.
पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के मंदिर के गेट से टकराने के बाद मलबा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर चालक रामबाबू कुरील (38) और हेल्पर महेश (35) को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी. यह भी पढ़ें : Hijab Controversy: बेंगलुरु के स्कूल-कॉलेजों के आसपास 22 मार्च तक निषेधाज्ञा लागू
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कानपुर के मोर्चरी में रखवाया है. साध थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और घटना की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2022 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

