सोनिया गांधी ने चुनाव के बाद के हालात के आकलन के लिए 5 नेताओं को नियुक्त किया
राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल गोवा, जयराम रमेश मणिपुर, अजय माकन पंजाब, जितेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश और अविनाश पांडे उत्तराखंड की स्थिति का आकलन करेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष ने इन राज्यों के राज्य इकाई प्रमुखों को इस्तीफा देने के लिए कहने के ठीक एक दिन बाद यह पहल की है.