Bihar: सहनी नहीं छोड़ेंगे मंत्री पद, कहा, ' हक, अधिकार की लड़ाई लड़ता रहूंगा '
बिहार के पशु और मत्स्य संसाधन मंत्री तथा विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी ने गुरुवार को साफ लहजे में कहा कि वे मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि मंत्री बनाना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है, मुख्यमंत्री जैसा कहेंगे, वे करेंगे.