Pakistan: पाकिस्तान में पुलिस ने आईएस से जुड़े आतंकी कमांडर को मार गिराया
पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस ने पेशावर की प्रांतीय राजधानी में छापेमारी के दौरान इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक आतंकवादी कमांडर को मार गिराया है.
इस्लामाबाद, 25 मार्च : पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस ने पेशावर की प्रांतीय राजधानी में छापेमारी के दौरान इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक आतंकवादी कमांडर को मार गिराया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस के आतंकवाद निरोधी विभाग ने गुरुवार को उस आतंकवादी के ठिकाने पर छापेमारी की, जिसने पुलिस पर गोलियां चलाईं थी.
सूत्रों ने कहा कि गोलीबारी के दौरान आतंकवादी मारा गया जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा. सूत्रों ने कहा कि आतंकवादी इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह का एक स्थानीय कमांडर था, जो पेशावर की एक मस्जिद पर हाल ही में हुए हमले सहित कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था. जिसमें दर्जनों लोग मारे गए और सैकड़ों अन्य घायल हो गए थे. यह भी पढ़ें : Russia Ukraine War: जेलेंस्की ने यूक्रेन को ईयू में जल्द शामिल करने की अपील की
सूत्रों ने कहा कि आतंकवादी एक मौलवी और पुलिसकर्मियों की हत्या के अलावा लक्षित हत्याओं की अन्य घटनाओं में भी शामिल था. भाग रहे आतंकी के साथी की तलाश की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2022 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

