World Earth Day: वल्र्ड अर्थ डे के मौके पर, एण्डटीवी के कलाकारों ने पर्यावरण की सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया
हर साल 22 अप्रैल को पूरे देशाभर में प्रकृति को संरक्षित करने और भविष्य के लिये एक स्वस्थ ग्रह बनाने का महत्व समझाने के लिये, वल्र्ड अर्थ डे मनाया जाता है. एण्डटीवी के कलाकारों विदिशा श्रीवास्तव (अनीता भाबी, ‘भाबीजी घर पर हैं‘), मौली गांगुली (महासती अनुसुइया, ‘बाल शिव‘), फरहाना फातिमा (श्शांति मिश्रा, ‘और भई क्या चल रहा है?‘) और कामना पाठक (राजेश, ‘हप्पू की उलटन पलटन‘) ने अपनी धरती को बचाने के उपायों के बारे में बात की.