Telangana: तेलंगाना में प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता
तेलंगाना के हनमकोंडा शहर में शुक्रवार को एक शख्स ने अपनी प्रेमिका का गला रेत दिया. 23 वर्षीय पीड़िता को वारंगल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
हैदराबाद, 22 अप्रैल : तेलंगाना (Telangana) के हनमकोंडा शहर में शुक्रवार को एक शख्स ने अपनी प्रेमिका का गला रेत दिया. 23 वर्षीय पीड़िता को वारंगल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार घटना कस्बे के सूबेदारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीड़िता के घर के सामने की है. अजहर के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी ने बहस के बाद लड़की का गला काटने के लिए किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल किया. उसकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया.
चोट सतही होने के कारण लड़की की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, जो लड़की पर हमला कर फरार हो गया. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी और पीड़िता के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है. पीड़िता शुक्रवार की सुबह हैदराबाद से हनमकोंडा आई थी, जहां वह एक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है. आरोपी और पीड़िता दोनों मिलना चाहते थे. यह भी पढ़ें : Jahangirpuri Violence: दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी के खिलाफ धन शोधन की जांच के लिए ईडी को लिखा पत्र
कपल के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई, जिसके कारण आरोपी ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि पीड़िता आरोपी का ब्योरा साझा करने में अनिच्छुक थी लेकिन पुलिस ने उसकी पहचान अजहर के रूप में की. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी और पीड़िता के बीच मुलाकात के दौरान क्या बात हुई जिसके कारण यह घटना हुई.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2022 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

