'अगला कदम' तय करने के लिए लखीमपुर खीरी में आज होगी किसानों की बैठक
लखीमपुर खीरी गुरुवार को एक बार फिर विवादों का केंद्र बन जाएगा, जब पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 25 किसान संघों के प्रतिनिधि, भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत के साथ जिले में 'अगले कदम' के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे.