MP में 25 गांव बाढ़ से प्रभावित, सरकार और भाजपा संगठन मैदान में
मध्य प्रदेश में बारिश ने हालात बिगाड़ कर रख दिए हैं, आवागमन पर असर पड़ा ही है साथ में जिंदगी भी मुसीबत भरी हो गई है. दो दर्जन से ज्यादा गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, राहत व बचाव कार्य में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के अलावा होमगार्ड के दस्ते लगे हुए हैं.