अमेरिकी सदन की स्पीकर नैंसी के पति को शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में जेल
अमेरिकी सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी के पति पॉल पेलोसी को शराब पीकर गाड़ी चलाने का दोषी पाया गया. अधिकारियों के अनुसार, उन्हें पांच दिन जेल और तीन साल की प्रोबेशन की सजा सुनाई गई.
लॉस एंजेलिस, 24 अगस्त : अमेरिकी सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी के पति पॉल पेलोसी को शराब पीकर गाड़ी चलाने का दोषी पाया गया. अधिकारियों के अनुसार, उन्हें पांच दिन जेल और तीन साल की प्रोबेशन की सजा सुनाई गई. मई 2022 में नैंसी पेलोसी के पति पॉल पेलोसी पर नापा काउंटी शहर याउंटविले में हुई कार दुर्घटना के सिलसिले में शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था.
बताया जा रहा है कि वो अल्कोहल पीकर गाड़ी चला रहे थे. उनके ब्लड में अल्कोहल की मात्रा 0.08 प्रतिशत पाई गई, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया. कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल ने मई में कहा कि नापा काउंटी में 30 वर्षीय पेलोसी की कार की टक्कर एक जीप से हुई थी. यह भी पढ़ें : America Monkeypox Case: अमेरिका में मंकीपॉक्स के 15,433 मामले, सबसे ज्यादा न्यूयॉर्क में 2,910 केस
नापा काउंटी के जिला अटॉर्नी के कार्यालय ने कहा कि टेस्ट में ब्लड में अल्कोहल की मात्रा 0.082 प्रतिशत पाई गई. उन्हें गिरफ्तार किया गया. पॉल पेलोसी सैन फ्रांस्सिको स्थित एक निवेश फर्म, फाइनेंशियल लीजिंग सर्विसेज के मालिक हैं. नैंसी और पॉल पेलोसी की शादी 1963 से हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2022 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

